संस्थान परिचयअजय महावर जी घोंडा क्षेत्र के एक सच्चे जनसेवक हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा और विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

अजय महावर जी ने घोंडा क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण, नालियों की मरम्मत और नई स्ट्रीट लाइट्स लगवाकर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया। इससे जनता को सुविधा, सफाई और सुरक्षा मिली।
सप्ताहिक जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा।
सभी समुदायों के त्योहारों और आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

विकास के सात स्तंभअजय महावर जी के नेतृत्व में घोंडा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संस्कृति और युवा कल्याण से जुड़े हर पहलू में संतुलित और व्यापक विकास सुनिश्चित किया गया है।

घोंडा क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाई गई। वार्डों में आधुनिक LED स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं और वर्षा जल निकासी के लिए ड्रेनेज प्रणाली का नवीनीकरण किया गया।

गेस्ट टीचर्स की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाया गया। विद्यालयों में शौचालय, पंखे और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। विद्यालयों के संपर्क में रहकर, वहाँ से प्राप्त सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लिया गया तथा उन्हें पूरा करने का प्रयास ईमानदारी से किया।

घोंडा विधानसभा में मौजूदा डिस्पेंसरियों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु समय-समय पर उनका निरीक्षण किया गया तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्रिय योगदान ।

घोंडा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री अजय महावर जी ने राष्ट्र और धर्म को सदा सर्वोपरि स्थान दिया। उनकी कार्यशैली में राष्ट्रीय हित, सांस्कृतिक मूल्यों और जनसेवा का अद्वितीय समन्वय दिखाई देता है।

स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं और छात्रवृत्तियों का आयोजन किया गया। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट कैंपों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रशासनिक भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

प्रत्येक दिन 'जन सुनवाई' के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत समाधान केंद्र बनाए गए। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया।

आधारभूत विकास का विस्तार गंगोत्री विहार, भजनपुरा, ब्रह्मपुरी और गामड़ी एक्सटेंशन में करोड़ों की लागत से गलियों, पुलियों और सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण कराया गया, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम हुआ। साथ ही, घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से IGL गैस कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अजय महावर जी का घोंडा से रिश्ता केवल एक विधायक का नहीं, बल्कि एक बेटे, भाई और सेवक का है। वे वर्षों से हर गली-मोहल्ले और स्थानीय आयोजनों में आम दिनों में भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं।

2020 में विधायक बनते ही दंगों का दंश और कोरोना महामारी की मार—दोनों में जनता के बीच खड़े रहे विधायक अजय महावर।
ब्रह्मपुरी, भजनपुरा और गामड़ी क्षेत्र में सड़कों, पुलियों और ड्रेनेज सुधार के लिए व्यापक निर्माण कार्य कराए गए। साथ ही, क्षेत्रीय जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु PWD पंप का नवीनीकरण भी कराया।
अजय महावर जी ने चौपालों, धर्मशालाओं, सड़कों और लाइटों जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा। उन्होंने न केवल इन्हें सुधरवाया बल्कि कई नए कार्य भी प्रारंभ कराए ताकि हर वर्ग को बेहतर सुविधा मिल सके।
घोंडा विधानसभा में डिस्पेंसरीयों सहित 680 से अधिक सड़कों का कराया जीर्णोद्धार।
अजय महावर ने पर्यावरण और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने नियमित सफाई अभियानों, पौधारोपण कार्यक्रमों और कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का कार्य किया है।
दूसरी बार विधायक निर्वाचित होकर अजय महावर जी जिला विकास समिति (राजस्व), उत्तर-पूर्व दिल्ली की अध्यक्षता सँभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध निधियों का प्रभावी व पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है और क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
दृजष्टकोणअजय महावर जी का लक्ष्य केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि आने वाले कल को भी सशक्त बनाना है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक शिक्षा सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उनका प्रयास है कि घोंडा निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़े।
घोंडा में आधुनिक हेल्थ सेंटर, नियमित हेल्थ कैंप और जनजागरूकता से स्वस्थ समाज का निर्माण।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण, हेल्पलाइन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
घोंडा को स्वच्छ, हरित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना हमारा निरंतर लक्ष्य है।
युवाओं को स्किल ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और खेलकूद से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है।
आज श्री शिवहरि शिवालय मंदिर, भजनपुरा में आयोजित "श्री राम कथा" का श्रवण किया। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi
स्वच्छ, सुंदर और विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज मैंने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों और अपने साथियों के साथ मिलकर अभियान में सहभागिता की। लोगों को स्वच्छता का संदेश पहुंचाया और स्थानीय नागरिकों को भी इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्टैंडिंग कमेटी चैयरमेन Satya Sharma जी, पार्षद Rekha Rani जी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल जी व जिला-मंडल के अनेक साथी रहे। #CleanDelhiGreenDelhi #12yearsofseva Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi
आज प्रगति पथ पर अग्रसर 12 वर्ष की यात्रा के तहत उत्तर पूर्वी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद Manoj Tiwari 'Mridul' जी साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi Narendra Modi Nitin Nabin Harsh Malhotra Pavan Rana
सरल-सहज व्यक्तित्व के धनी, प्रखर वक्ता एवं Bharatiya Janata Party (BJP) के वरिष्ठ नेता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Piyush Goyal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के व्यापार, उद्योग एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में आपका योगदान प्रेरणादायी है। प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्व. विजय रूपाणी जी ने संगठन एवं जनसेवा को समर्पित अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में कार्य करते हुए बिताया। गुजरात के विकास एवं सुशासन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। Vijay Rupani
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री Narendra Singh Tomar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न रहें एवं दीर्घायु हों। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh BJP Delhi