जनता के विश्वास और विकास के संकल्प को समर्पित डिजिटल पहचान
आपकी समस्या मेरी प्राथमिकता — तुरंत समाधान के लिए संपर्क करें
घोंडा की तरक्की, जनता की खुशी
अजय महावर दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। उन्होंने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक सेवा, पारदर्शिता, शिक्षा एवं क्षेत्र के समग्र विकास को सदैव प्राथमिकता दी है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में निरंतर और गंभीर प्रयास किए हैं। उनका कार्यक्षेत्र केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण से जुड़ा रहा है।
अजय महावर ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं के विकास, सड़कों, जल आपूर्ति, स्वच्छता तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने पारदर्शी कार्यप्रणाली और जवाबदेही को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल आधार बनाया है। सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ आम नागरिक तक पहुँचे, इसके लिए वे निरंतर सक्रिय रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्रीय विकास को केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित न रखते हुए उन्हें धरातल पर लागू करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सतत सक्रियता, जनता से सीधा संवाद और सेवा-भाव ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक भरोसेमंद जननेता के रूप में स्थापित किया है। क्षेत्र के समावेशी विकास और सामाजिक सद्भाव के प्रति उनका समर्पण उनके सार्वजनिक जीवन की स्पष्ट पहचान है।
● अजय महावर वैश्य बनिया हैं, वे मूल रूप से गाँव खेड़ा-श्यामपुरा, बांसूर तहसील, अलवर डिस्ट्रिक्ट, राजस्थान से हैं।
● अजय महावर जी का जन्म 19 जनवरी 1971 को साहिबगंज, झारखंड में हुआ, उनके पिता श्री जगदीश प्रसाद महावर जी कपड़े के व्यापार से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, वह महावर वैश्य समाज उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के 10 वर्ष प्रधान रहे हैं।
● अजय महावर जी अपनी धर्म पत्नी, दो पुत्र एवं अपने माता के साथ रहते हैं। वह चार भाई हैं, अजय बचपन से ही परिवार एवं समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं।
● उन्होंने “बी-कॉम” एवं “बी-ए इन पॉलिटिकल साइंस” में ग्रेजुएशन के साथ-साथ “एम-ए इन पॉलिटिकल साइंस” में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
● अजय महावर जी को पारदर्शिता, जवाबदेही, अनुशासन एवं संचार की मिसाल माना जाता है।
● उन्होंने अपना व्यावसायिक जीवन की शुरुआत कुछ वर्षों नौकरी से की, इसके बाद उन्होंने स्टॉक-मार्केट के क्षेत्र में सब-ब्रोकिंग और आर्बिट्रेशन के काम में सफलता हासिल की। कुछ सालों बाद उन्होंने कंस्ट्रक्शन के काम में सफलता पूर्वक किया।
● सामाजिक कार्यों में उनकी बचपन से ही रुचि रही।
● 9 वर्ष की आयु में ही वे राष्ट्रीय-स्वयंसेवक संघ में संघ प्रणाम कर स्वयंसेवक बने। गठनायक, गण-शिक्षक, मुख्य-शिक्षक दायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षण भी प्राप्त किया।
● वैश्य समाज के दिल्ली प्रांत और अखिल भारतीय स्तर पर अनेक दायित्व का निर्वहन किया।
● वे इस्कॉन वृंदावन, वरदान गाजियाबाद, अग्रवाल धर्मशाला यमुना विहार दिल्ली संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं।
● साथ ही महावर वैश्य भवन यमुना विहार दिल्ली, हरिद्वार, वृंदावन, खाटू श्याम जी, गढ़-गंगा, आदि के ट्रस्टी हैं, साथ ही महावर वैश्य हॉस्टल पहाड़गंज दिल्ली के भी ट्रस्टी हैं।
● छोटी आयु से ही अजय महावर जी को राजनीतिक क्षेत्र में रुचि आने लगी, अतः वह कम आयु में ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और आम कार्यकर्ता की तरह सेवा करते हुए उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किया।
● उनकी जिज्ञासा, निष्ठा और कार्यशैली देखते हुए पार्टी ने उन्हें छोटी आयु में ही भारतीय जनता पार्टी के मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी तरह वह भाजपा में कई वर्षों तक लगातार अनेक दायित्वों पर काम करते रहे।
● भारतीय जनता पार्टी – उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली प्रदेश में अनेक प्रकोष्ठों में जैसे व्यापार प्रकोष्ठ, जिला प्रकोष्ठ, वाणिज्य प्रकोष्ठ, आजीवन सहयोग निधि एवं आदि के जिला संयोजक का दायित्व रहा।
● वर्ष 2010 में पार्टी द्वारा वह उत्तर-पूर्वी जिला, दिल्ली प्रदेश के “कोषाध्यक्ष” नियुक्त किए गए, कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले की राजनीति में अगले दो वर्षों तक काफ़ी कार्य किया।
● उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें वर्ष 2013 में उत्तर-पूर्वी जिला के “जिला अध्यक्ष” के पद पर नियुक्त किया। अध्यक्ष के रूप में पूरी लगन से कार्य करते हुए उन्होंने अपने पूरे दो वर्ष के कार्यकाल में उत्तर-पूर्वी जिला को दिल्ली प्रदेश के सभी जिलों में प्रथम स्थान पर खड़ा रखा।
● वर्ष 2014-16 वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रथम सांसद प्रतिनिधि रहे।
● वर्ष 2015 में उन्हें “ZRUCC (Zonal Railway Users’ Consultative Committee)” का मेंबर नियुक्त किया गया।
● संगठन में उनकी मेहनत, निष्ठा एवं दूरदृष्टि देखते हुए उन्हें वर्ष 2016 में पुनः उत्तर-पूर्वी जिला के “जिला अध्यक्ष” के पद पर नियुक्त किया गया। वर्ष 2016-20 तक वह जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी एवं समाज के लिए पूरी मेहनत से कार्य करते रहे और अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने पुनः उत्तर-पूर्वी जिला को दिल्ली प्रदेश के सभी जिलों में प्रथम स्थान पर खड़ा रखा।
● वर्ष 2020 में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में घोंडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल कर वह “विधायक” बने। उन्होंने 57.55% वोट परसेंटेज के साथ 28,370 वोटों से जीत हासिल करी, इसी के साथ वह दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी बने।
● वर्ष 2020 में वह पार्टी की तरफ से दिल्ली विधानसभा में “Chief-Whip” प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त हुए और पाँच वर्षों तक उन्होंने यह दायित्व संभाला।
● वर्ष 2020-2025 तक वे दिल्ली सरकार की काफ़ी कमेटियों से जुड़े रहे, जैसे “Library Committee” के “अध्यक्ष (Chairperson)” के रूप में, एवं “Committee on Estimates, Committee on Welfare of OBCs, Committee on Peace and Harmony” के “मेंबर (member)” के रूप में।
● वर्ष 2025 में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में घोंडा विधानसभा क्षेत्र से पुनः चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल कर वह पुनः “विधायक” बने। उन्होंने 56.96% वोट परसेंटेज के साथ 26,058 वोटों से जीत हासिल करी।
● विधायक के रूप में वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की सेवा में हमेशा खड़े रहे हैं और हमेशा रहेंगे।
● वर्ष 2025 में वह “लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee)” के “अध्यक्ष (Chairperson)” नियुक्त हुए।
● वर्ष 2025 में वह “North East District Development Committee (DDC)” के “अध्यक्ष (Chairperson)” नियुक्त हुए।
● वर्ष 2026 में वह “दिल्ली जल बोर्ड” के “सदस्य (Member)” नियुक्त हुए।
● भारतीय जनता पार्टी ने समय-समय पर अजय महावर जी को अनेक चुनावों एवं उप-चुनावों में जिम्मेदारी दी। जिसमें प्रमुख रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी दिल्ली के चुनाव प्रबंधक समिति के संयोजक के रूप में, राजेंद्र नगर के उपचुनाव में चुनाव प्रभारी के रूप में, 2025 के नगर-निगम के उपचुनाव में दिल्ली चुनाव प्रबंधक समिति के संयोजक के रूप में उन्हें कार्य करने का अवसर मिला। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, बंगाल, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि में विधानसभा और जिला स्तर पर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ाने का मौका मिला।


— स्वामी विवेकानंद जी
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”

— डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी
“सपना वह नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।”

— अटल बिहारी वाजपेयी जी
“हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा। काल के कपाल पर, लिखता–मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ।”

— अटल बिहारी वाजपेयी जी
“बाधाएँ आती हैं आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पाँवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।”

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
यह समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। असंभवताओं की शृंखला है, हर तरफ देश की चुनौती है। तुम उठो तो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो। यह समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। कुछ ऐसा नहीं जो कर न सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा न सको। तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो, कर्तव्य को अपने सब जानो। भारत का यह अनमोल समय है, यह समय है, सही समय है।

— माखनलाल चतुर्वेदी
चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ, चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध हारि को ललचाऊँ, चाह नहीं, सम्राटों के शव पर हे हरि, डाला जाऊँ, चाह नहीं, देवों के सिर पर चढ़ूँ, भाल पर इठलाऊँ। मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जावें वीर अनेक।

“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”
“सपना वह नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।”
“हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा। काल के कपाल पर, लिखता–मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ।”
“बाधाएँ आती हैं आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पाँवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।”
यह समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। असंभवताओं की शृंखला है, हर तरफ देश की चुनौती है। तुम उठो तो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो। यह समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। कुछ ऐसा नहीं जो कर न सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा न सको। तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो, कर्तव्य को अपने सब जानो। भारत का यह अनमोल समय है, यह समय है, सही समय है।
चाह नहीं मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं, प्रेमी-माला में
बिंध हारि को ललचाऊँ,
चाह नहीं, सम्राटों के शव
पर हे हरि, डाला जाऊँ,
चाह नहीं, देवों के सिर पर
चढ़ूँ, भाल पर इठलाऊँ।
मुझे तोड़ लेना वनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जावें वीर अनेक।
@ ajaymahawar.mla . Sep 20
आज अपनी घोंडा विधानसभा में जहां भी गमी की सूचना मिली वहां जाकर परिवार से मिला व उन्हें सांत्वना देकर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की। ...
@ ajaymahawar.mla . Sep 20
आज ज्ञान सरोवर स्कूल, गामड़ी में SIR हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पार्षद @rekharanibjp जी सहित SDM यमुना विहार, मंडल अध्यक्ष राजेश जी व अनेक साथी रहे।
@BJP4India @bjp4delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 20
आज ऋषभ विहार में पूजनीय विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। ...
@ ajaymahawar.mla . Sep 19
प्रतिदिन की तरह आज भी विधायक जन सेवा सदन (घोंडा विधानसभा), यमुना विहार में आए हुए नागरिकों व अपने साथियों से मुलाकात कर उनके विषयों को सुना और उसके समाधान पर चर्चा की।
@BJP4India @bjp4delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 19
आज यमुना विहार में परमजीत चेची जी के निवास पर श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित संकीर्तन में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला। ...
@ ajaymahawar.mla . Sep 18
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में ABVP के समर्थन में shyam lal college पर उनका हौसला बढ़ाते हुए, पूरा भरोसा है की ABVP चारों सीट जीतेगी।
@BJP4India @bjp4delhi @abvp.delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 18
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर CM श्री स्कूल, यमुना विहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
#AshirwadKaDiya #HappyBdayPMModi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 18
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार करते हुए यमुना विहार में ₹2 करोड़ 51 लाख की लागत से मुख्य सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी द्वारा प्रदत्त CMDF के माध्यम से-
🔹 भगत सिंह पार्क से रोड नंबर-66 (अतुल मार्ग), C-ब्लॉक, यमुना विहार - लागत ₹2.06 करोड़
🔹 BSES कार्यालय से हनुमान वाटिका, C-ब्लॉक, यमुना विहार— लागत ₹45 लाख
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण के शिलान्यास लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह निर्माण कार्य 4 माह में पूर्ण किये जायेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष @drukchaudhry जी, पार्षद @pramodguptabhajpa जी, मंडल अध्यक्ष विपिन जी, स्थानीय RWAs एवं निवासीगण सहित प्रदेश, जिला व मंडल के अनेक साथी उपस्थित रहे।
@BJP4India @BJP4Delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 17
सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर CM श्री स्कूल, यमुना विहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
उनका समर्पण और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव हम सभी को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
#AshirwadKaDiya #HappyBdayPMModi
@BJP4India @BJP4Delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 17
आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के शुभावसर पर जांगिड़ वेलफेयर सोसाइटी, यमुना विहार द्वारा आयोजित “विश्वकर्मा दिवस समारोह” में जाने का अवसर मिला।
@BJP4India @BJP4Delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 16
माँ भारती के लाडले बेटे , दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें और आप सदैव ऐसे ही देश की जनता के लिये समर्पित भाव से महान कार्य करते रहें।
Narendramodi
#ɴᴀʀᴇɴᴅʀᴀᴍᴏᴅɪ
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 16
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को दिल्ली के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल का शुभारंभ होने जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी एवं ऊर्जा मंत्री श्री @ashishsood_bjp जी द्वारा दिल्ली की नई रूफटॉप सोलर योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
इस पहल के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना अग्रिम लागत उपलब्ध कराने का प्रावधान है। वार्षिक बिजली खपत 4800 यूनिट तक वाले पात्र परिवार इस योजना का लाभ ले सकेंगे, जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली के खर्च को कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
दिल्ली को स्वच्छ, हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता’ के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
#HappyBirthdayModiJi #RooftopSolar #SolarEnergy
@BJP4India @BJP4Delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 15
लोकलेखा समिति संवैधानिक दायरे में समिति की पवित्रता बनाये रखेगी और किसी भी राजनैतिक पार्टी के बयानों के दवाब में नहीं आएगी।
@BJP4India @BJP4Delhi @narendramodi @NitinNabin AmitShah @blsanthosh @gupta_rekha @hdmalhotra @pavanranarss
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 13
आज अपनी घोंडा विधानसभा में जहां भी गमी की सूचना मिली वहां जाकर परिवार से मिला व उन्हें सांत्वना देकर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।
@BJP4India @bjp4delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 13
‘श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा` के चेयरमैन मुकेश गुप्ता जी, अध्यक्ष CA प्रदीप वार्ष्णेय जी व समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजित 24वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित होने का अवसर मिला। ...
@ ajaymahawar.mla . Sep 13
आज नारायणा गाँव स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री राम द्वारा हिंगलाज देवी मंदिर में जाकर दर्शन करने का सौभाग्य मिला। ...
@ ajaymahawar.mla . Sep 10
Love the 1980’s Vibes! ❤️😄
#trending
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 10
Love the 1980’s Vibes! ❤️😄
#trending
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 10
आज विधायक जन सेवा सदन (घोंडा विधानसभा), यमुना विहार में आए हुए नागरिकों से मुलाक़ात कर उनके विषयों को सुना और उसके समाधान पर चर्चा की।
@BJP4India @bjp4delhi
...
@ ajaymahawar.mla . Sep 9
आज भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.विनायक दामोदर वीर सावरकर जी सहित सभी राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानियों को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के श्रीविजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) स्थित सेल्यूलर जेल जहाँ काला पानी की सज़ा मिलती थी नमन करने का अवसर मिला
और आज़ादी के मतवालों की महान गाथाएँ सुन उन सभी के प्रति अगाध श्रद्धा का भाव प्रकट हुआ।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
...
आज अपनी घोंडा विधानसभा में जहां भी गमी की सूचना मिली वहां जाकर परिवार से मिला व उन्हें सांत्वना देकर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।
आज ज्ञान सरोवर स्कूल, गामड़ी में SIR हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्षद Rekha Rani जी सहित SDM यमुना विहार, मंडल अध्यक्ष राजेश जी व अनेक साथी रहे। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi
आज ऋषभ विहार में पूजनीय विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
मेरे मित्र शिवा कुमार गुप्ता की की पुत्र वधू डॉ. नैना जी के वर्धमान काम्प्लेक्स, यमुना विहार स्थित “निमि चाइल्ड केयर” क्लीनिक का रिबन काटकर शुभारंभ किया।
प्रतिदिन की तरह आज भी विधायक जन सेवा सदन (घोंडा विधानसभा), यमुना विहार में आए हुए नागरिकों व अपने साथियों से मुलाकात कर उनके विषयों को सुना और उसके समाधान पर चर्चा की। Bharatiya Janata Party (BJP)BJP Delhi
आज यमुना विहार में परमजीत चेची जी के निवास पर श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित संकीर्तन में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में #ABVP की शानदार विजय पर सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छाबड़ी एवं संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह को विशेष बधाई। यह विजय ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मूलमंत्र तथा राष्ट्र प्रथम की भावना में युवाओं के विश्वास का प्रतीक है। युवा शक्ति का यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ABVP Delhi
आज श्री राधा बल्लभ सेवा संघ द्वारा 13 वें श्री राधा अष्टमी महोत्सव के आयोजन में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला।
आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली जन विश्...
आज दिल्ली विधानसभा सत्र में नियम 280 के ...
तुम झूठ की फसल बोना, हम सच की फसल काटते ...
सांस्कृतिक उत्थान, गरीब कल्याण रेखा ग...
आम आदमी पार्टी को है राम नाम से तकलीफ......
अरविंद केजरीवाल जी ने पुस्तक लिखी स्व...
विकसित दिल्ली के लिए रेखा गुप्ता सरका...
#shorts, #youtubeshorts, #viral, #trending, #subscribe, #foryou, #foryoupage, #fyp, #explorepage, #d...
दिल्ली सरकार का धन्यवाद, वीर सपूतों का...