घोंडा और अजय महावर जी

BJP SMALL LOGO 40 x 40 px TRANSसंस्थान परिचय

आपका अपना जनसेवक

अजय महावर जी घोंडा क्षेत्र के एक सच्चे जनसेवक हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा और विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

  • जनसेवा भाव
  • सुलभ नेतृत्व
  • विकास पर ध्यान
Ajay mahavar pic 1
01

विकास कार्यों का विस्तार

अजय महावर जी ने घोंडा क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण, नालियों की मरम्मत और नई स्ट्रीट लाइट्स लगवाकर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया। इससे जनता को सुविधा, सफाई और सुरक्षा मिली।

02

जनसमस्याओं का समाधान

सप्ताहिक जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा।

03

सामाजिक समरसता को बढ़ावा

सभी समुदायों के त्योहारों और आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Shape Image
BJP SMALL LOGO 40 x 40 pxविकास के सात स्तंभ

समग्र क्षेत्रीय विकास के सशक्त प्रयास

अजय महावर जी के नेतृत्व में घोंडा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संस्कृति और युवा कल्याण से जुड़े हर पहलू में संतुलित और व्यापक विकास सुनिश्चित किया गया है।

Shape Image
01

जल, बिजली और स्वच्छता

घोंडा क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाई गई। वार्डों में आधुनिक LED स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं और वर्षा जल निकासी के लिए ड्रेनेज प्रणाली का नवीनीकरण किया गया।

Untitled design 28
02

शिक्षा और शिक्षक हित

गेस्ट टीचर्स की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाया गया। विद्यालयों में शौचालय, पंखे और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। विद्यालयों के संपर्क में रहकर, वहाँ से प्राप्त सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लिया गया तथा उन्हें पूरा करने का प्रयास ईमानदारी से किया।

WhatsApp Image 2025 08 03 at 2.24.21 PM
03

स्वास्थ्य और जनकल्याण

घोंडा विधानसभा में मौजूदा डिस्पेंसरियों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु समय-समय पर उनका निरीक्षण किया गया तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्रिय योगदान ।

Untitled design 30 e1754212928299
04

राष्ट्र और धर्म को सदा रखा सर्वोपरि

घोंडा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री अजय महावर जी ने राष्ट्र और धर्म को सदा सर्वोपरि स्थान दिया। उनकी कार्यशैली में राष्ट्रीय हित, सांस्कृतिक मूल्यों और जनसेवा का अद्वितीय समन्वय दिखाई देता है।

Untitled design 31 e1754212851925
05

युवा और रोजगार

स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं और छात्रवृत्तियों का आयोजन किया गया। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट कैंपों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रशासनिक भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

Untitled design 32
06

जनता संवाद और पारदर्शिता

प्रत्येक दिन 'जन सुनवाई' के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत समाधान केंद्र बनाए गए। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया।

Untitled design 33
07

बुनियादी ढांचे का निर्माण

आधारभूत विकास का विस्तार गंगोत्री विहार, भजनपुरा, ब्रह्मपुरी और गामड़ी एक्सटेंशन में करोड़ों की लागत से गलियों, पुलियों और सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण कराया गया, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम हुआ। साथ ही, घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से IGL गैस कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

Untitled design 35
Untitled design 6 e1754215805153
Shapeघोंडा से अटूट जुड़ाव

"सेवा में समर्पित, घोंडा को समर्पित"

अजय महावर जी का घोंडा से रिश्ता केवल एक विधायक का नहीं, बल्कि एक बेटे, भाई और सेवक का है। वे वर्षों से हर गली-मोहल्ले और स्थानीय आयोजनों में आम दिनों में भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं।

साप्ताहिक जनसंपर्क

सांस्कृतिक भागीदारी

सीधा संवाद

सामाजिक सहयोग

Shape Image
Shapeसंकल्प से सिद्धि तक की यात्रा

विकास कोई घटना नहीं, एक निरंतर यात्रा है — जो जनसेवा, विश्वास और प्रतिबद्धता से आगे बढ़ती है।

2020
why_feature_4

सेवा का संकल्प, संकट में सहारा

2020 में विधायक बनते ही दंगों का दंश और कोरोना महामारी की मार—दोनों में जनता के बीच खड़े रहे विधायक अजय महावर।

2021
why_feature_4

आधारभूत ढांचे को मजबूती

ब्रह्मपुरी, भजनपुरा और गामड़ी क्षेत्र में सड़कों, पुलियों और ड्रेनेज सुधार के लिए व्यापक निर्माण कार्य कराए गए। साथ ही, क्षेत्रीय जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु PWD पंप का नवीनीकरण भी कराया।

2022
why_feature_4

सर्व समाज के लिए कार्य किया।

अजय महावर जी ने चौपालों, धर्मशालाओं, सड़कों और लाइटों जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा। उन्होंने न केवल इन्हें सुधरवाया बल्कि कई नए कार्य भी प्रारंभ कराए ताकि हर वर्ग को बेहतर सुविधा मिल सके।

2023
why_feature_4

स्वास्थ्य और शहरी विकास पर ध्यान

घोंडा विधानसभा में डिस्पेंसरीयों सहित 680 से अधिक सड़कों का कराया जीर्णोद्धार।

2024
why_feature_4

पर्यावरण और स्वच्छता को दिया निरंतर प्राथमिकता।

अजय महावर ने पर्यावरण और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने नियमित सफाई अभियानों, पौधारोपण कार्यक्रमों और कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का कार्य किया है।

2025
why_feature_4

पुनः जनविश्वास, विकास की रफ्तार

दूसरी बार विधायक निर्वाचित होकर अजय महावर जी जिला विकास समिति (राजस्व), उत्तर-पूर्व दिल्ली की अध्यक्षता सँभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध निधियों का प्रभावी व पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है और क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

BJP SMALL LOGO 40 x 40 pxदृजष्टकोण

विकास की राह, भविष्य की चाह

अजय महावर जी का लक्ष्य केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि आने वाले कल को भी सशक्त बनाना है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक शिक्षा सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उनका प्रयास है कि घोंडा निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़े।

01

स्मार्ट स्वास्थ्य की ओर कदम

घोंडा में आधुनिक हेल्थ सेंटर, नियमित हेल्थ कैंप और जनजागरूकता से स्वस्थ समाज का निर्माण।

02

सशक्त नारी, सुरक्षित नारी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण, हेल्पलाइन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

03

हरित, स्वच्छ और स्मार्ट घोंडा

घोंडा को स्वच्छ, हरित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना हमारा निरंतर लक्ष्य है।

04

युवा शक्ति को अवसर

युवाओं को स्किल ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और खेलकूद से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है।